| No. |
संसदीय शासन प्रणाली |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली |
| 1. |
संसदीय शासन प्रणाली का जनक ब्रिटेन को माना जाता है। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का जनक अमेरिका को माना जाता है। इसे राष्ट्रपति शासन प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है। |
| 2. |
भारत में संसदीय शासन प्रणाली लागू की गई है। जो की ब्रिटेन से लिया गया है। एशिया और यूरोप के बहुत से ऐसे देश हैं जहाँ संसदीय शासन प्रणाली लागू की गई है। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली अमेरीका और लैटिन अमेरिकीय देशों मे में लागू की गई है। |
| 3. |
संसदीय शासन प्रणाली में प्रधानमंत्री होता है, नाम मात्र का राष्ट्रपति होता है।, लोकसभा और राज्यसभा होता है, जहाँ लोकसभा और राज्यसभा के माध्यम से कानून बनाया जाता है। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में विधायिका / कार्यपालिका / न्यायपालिका के मध्य शक्ति प्रथक्करण का सिद्धांत पाया जाता है। तीनों के कार्यों एवं शक्तियों को पूरी तरह से बाँट दिया गया है। जहाँ विधायिका विधि बनाएगा कार्यपालिका उसे लागू करेगा और न्यायपालिका उस कानून का उलघन करने वालों को दण्ड देगा। |
| 4. |
संसदीय शासन प्रणाली में विधायिका और कार्यपालिका एक दूसरे से जुड़े होते हैं। कार्यपालिका के सदस्य विधायिका लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य होते हैं। भारत में प्रधानमंत्री और उसका मंत्रीपरिषद कार्यपालिका है, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद विधायिका के प्रति उत्तरदाई होता है अर्थात निम्न सदन लोकसभा के प्रति उत्तर दाई होता है जहाँ संसदीय प्रणाली होता है वहाँ विधायिका और कार्य पालिका एक दूसरे से जुड़े होते हैं। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कैबिनेट मंत्री हाउस ऑफ रिपरसेन्टेटिव एवं सीनेट के सदस्य नहीं होते तथा राष्ट्रपति विधायिका के प्रति उत्तर दाई नहीं होता है। |
| 5. |
जहाँ संसदीय शासन प्रणाली लागू होती है वहाँ दोहरी कार्यपालिका का पाई जाती है।
i वास्तविक कार्यपालिका
ii नाममात्र का कार्यपालिका
i वास्तविक कार्यपालिका
वास्तविक कार्यपालिका को प्रशासनाध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री के नाम से जाना जाता है
व्यवहारिक रूप से संसदीय शासन प्रणाली में प्रधानमंत्री ही शक्तिशाली होता है। सविधान द्वारा पूरा पावर व्यवहारिक रूप से प्रधानमंत्री इस्तेमाल करता है।
ii नाममात्र का कार्यपालिका
नाममात्र का कार्यपालिका को राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, सविधान अध्यक्ष और राज्याध्यक्ष आदि नामों से जाना जाता है। संसदीय प्रणाली में सैद्धान्तिक रूप से राष्ट्रपति पावर फूल होता है।
|
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में एकल कार्यपालिका पाई जाती है अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली के राष्ट्रपति को सविधानाध्यक्ष , राष्ट्राध्यक्ष , राज्याध्यक्ष , प्रशासनाध्यक्ष आदि के नामों से जाना जाता है। |
| 6. |
संसदीय सासन प्रणाली में कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तर दाई होती है निम्न सदन लोकसभा के प्रति उत्तर दाई होती है इसी लिए संसदीय शासन प्रणाली को उत्तर दाई प्रणाली के रूप में भी जाना जाता है। |
जहाँ अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली लागू होती है वहाँ कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तर दाई नहीं होता है। अर्थात वहाँ का राष्ट्रपति हाउस ऑफ रिपरसेन्टेटिव (प्रतिनिधि सभा ) के प्रति उत्तर दाई नहीं होता है। इसी लिए अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को अनुत्तर दायी के नाम से जाना जाता है। |
| 7. |
संसदीय सासन प्रणाली में कार्यपालिका का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है। संसदीय शासन प्रणाली में सरकार तब तक रहती है जब तक निम्न सदन लोकसभा में उनका बहुमत हो। इसी लिए संसदीय शासन प्रणाली को अनिश्चित शासन प्रणाली के नाम से जाना जाता है।
|
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका का कार्यकाल निश्चित होता है। इसी लिए अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को निश्चित शासन प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है। |
| 8. |
संसदीय शासन प्रणाली में बहुत सी राजनीतिक पार्टियाँ होती हैं। अर्थात संसदीय शासन प्रणाली में बहुदलीय व्यवस्था को अपनाया जाता है। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में दो ही राजनैतिक दल होते हैं। अर्थात अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में व्दिदलीय व्यवस्था को अपनाया गया है। |
| 9. |
संसदीय शासन प्रणाली में जो राजनैतिक दल होते हैं वे चुनाव के वक्त सक्रिय होते हैं और चुनाव के बाद भी धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। अर्थात चुनाव के बाद भी सक्रिय रहते हैं। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में जो राजनैतिक दल होते हैं। वे चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं और चुनाव के पश्चात वे शीत निद्रा में चले जाते हैं। |
| 10. |
संसदीय शासन प्रणाली बड़े देशों के लिए उपयुक्त माना जाता है। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली छोटे देशों के लिए उपयुक्त पाया जाता है। |
| 11. |
संसदीय शासन प्रणाली में यदि कोई आक्रमण हो जाए तो संसदीय शासन प्रणाली असफल माना जाता है। अर्थात संकट काल के समय संसदीय शासन प्रणाली सफल नहीं होता है। |
अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में जब देश पर कोई संकट आये तो अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली सफल माना जाता है। |
| . |
. |
. |
0 Comments